Search

 
 
 

Chatra News: 100 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमा चोरी का 2 घंटे में खुलासा, एक आरोपी अरेस्ट

Chatra: इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से करीब 100 साल पुरानी अष्टधातु की 24 तीर्थंकर प्रतिमा की चोरी मामले का पुलिस ने महज दो घंटों में ही खुलासा कर दिया है. इटखोरी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक चोर प्रतिमा के साथ गिरफ्तार किया है. प्रतिमा की कीमत पचास लाख से ज्यादा बतायी जा रही है.
 

Chatra: इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से करीब 100 साल पुरानी अष्टधातु की 24 तीर्थंकर प्रतिमा की चोरी मामले का पुलिस ने महज दो घंटों में ही खुलासा कर दिया है. इटखोरी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक चोर प्रतिमा के साथ गिरफ्तार किया है. प्रतिमा की कीमत पचास लाख से ज्यादा बतायी जा रही है.


साथ ही पुलिस ने चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (HR-48-5062) को भी जब्त किया है. इस बारे में एसपी अनिमेश नैथानी ने बताया कि 20 मई को इटखोरी निवासी ताराचंद जैन के आवेदन पर इटखोरी थाना में कांड दर्ज किया गया था. 
प्राथमिकी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी इटखोरी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मयूरहंड थाना क्षेत्र निवासी आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है. 


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई करीब पचास लाख रुपये की अष्टधातु से बनी 24 तीर्थंकर प्रतिमा भी बरामद कर ली है. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार चोर चेन स्मोकर और नशेड़ी है और गांजे के नशे की हालत में ही मूर्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोर मूर्ति को बेचने के लिए दिल्ली के करोलबाग जाने वाला था. 


उन्होंने बताया कि जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है.  कहा कि इस तरह की घटनाओं में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. एसपी ने छापेमारी टीम की सराहना करते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के कारण चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा संभव हो सका. 


उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके. छापेमारी दल में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एसआई दुखीराम महतो, एएसआई ओम प्रकाश यादव, आरक्षी अर्जुन कुमार व चालक रविकांत सिंह शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही