Search

 
 
 

Giridih News : अवैध खनन पर सख्ती, अधिकारियों को कारगर कार्रवाई व निगरानी का निर्देश

Giridih News: डीसी ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन व खनिजों के अनधिकृत भंडारण के प्रति जिला प्रशासन की नीति स्पष्ट है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कारगर कदम उठाने और सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी व एसपी.

Giridih News : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की. डीसी ने जिले में अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/why-was-noida-dm-megha-rupam-granted-privilege-by-the-supreme-court 


उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन व खनिजों के अनधिकृत भंडारण के प्रति जिला प्रशासन की नीति स्पष्ट है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कारगर कदम उठाने और सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि यह खनन गतिविधियां नियमों अनुरूप होनी चाहिए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई सुनिश्चित करें. 


डीसी ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सरकारी राजस्व की सुरक्षा प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाए. अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय निगरानी तंत्र विकसित करने तथा कार्रवाई को नियमित एवं परिणामोन्मुख बनाने का निर्देश दिया. चेक पोस्ट व पिकेट पर वाहनों की सघन जांच, बिना वैध चालान के खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग व अन्य अनियमितता पाए जाने पर वाहनों को जब्त करें. साथ ही रात्रि गश्ती प्रभावी बनाएं. 


डीसी ने जिला खनन टास्क फोर्स के कार्यों की नियमित समीक्षा व कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया. बैठक में एसपी डॉ. बिमल कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस यश कुमार, डीएमओ, सभी एसडीओ, एसडीपीओ व सीओ मौजूद रहे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही