Giridih News : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को योगीटांड़ में निर्माणाधीन डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने प्लांट के निर्माण कार्यों की प्रगति, कंस्ट्रक्शन से संबंधित तकनीकी जानकारियों व सामग्री एवं कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों व एजेंसी के प्रतिनिधियों को मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें
डीसी ने निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप आगे बढ़ाने और प्लांट से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से विकसित करने पर विशेष जोर दिया. यह प्रोजेक्ट DMFT मद से कुल 345.41 लाख रुपए का प्रस्तावित है. परियोजना का उद्देश्य जिले में दुग्ध संग्रहण व विपणन व्यवस्था को मजबूत करते हुए ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है. मौके पर NDDB के केएस पटेल, मेधा के महाप्रबंधक पवन मारवाह, संबंधित विभागों के पदाधिकारी व एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

