Giridih News : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. इस दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM ABHIM), 15वें वित्त निर्माणाधीन CHC, HSC व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति, हॉस्पिटल मैनेजमेंट व कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई.
इसे भी पढ़ें
डीसी ने स्वास्थ्य भवनों के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए एजेंसियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करें, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र मिल सकें. कार्यपालक अभियंताओं को नियमित स्थल निरीक्षण करने का निर्देश गया.
उन्होंने अस्पतालों में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति, मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक जांच व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे. ANC रजिस्ट्रेशन व संस्थागत प्रसव का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें. बैठक में सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

