Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: योग दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, निरोग रहने का संदेश

Giridih : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर आज गिरिडीह स्टेडियम में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले के वरीय अधिकारियों व कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. 

 

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, अपर समाहर्ता, IAS प्रशिक्षु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों , कर्मचारियों व प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया. साथ ही योग के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया. 

 

इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है. जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है. योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है. 

 

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. जिससे जीवन में अनुशासन और संतुलन का विकास होता है. वहीं उपायुक्त ने जिलेवासियों से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है.


इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया. योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही