Giridih News : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में गुरुवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग जोधी पंडित की मौत हो गई. वह जमुआ थाना क्षेत्र के डंडाटांड़ के रहने वाले थे. वह सिहोडीह में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने आए थे. घटना की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, जोधी पंडित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद सड़क किनारे पैदल टहल रहे थे. इसी दौरान एक बाइक तेज ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया. वहीं, बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है.

