Search

 
 
 

Giridih News : नियमित सफाई व डोर-टू-डोर कचरा उठाव सुनिश्चित करें- नगर आयुक्त

नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ शहर बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर वार्ड में नियमित सफाई व डोर-टू-डोर कचार उठाव सुनिश्चित करें.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह के नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में शहर की स्वच्छता, नियमित कचरा उठाव, वार्डवार सफाई कार्यों की प्रगति, संसाधनों के बेहतर उपयोग और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई.

 

Uploaded Image

निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते नगर आयुक्त.


नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ शहर बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर वार्ड में नियमित सफाई व डोर-टू-डोर कचार उठाव सुनिश्चित करें. प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करायें.कहीं भी कचरे का जमाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

 
उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य सड़कों, नालियों व संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और स्वच्छता कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश दिए. बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा. ताकि लोगों को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ वातावरण मिल सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही