Search

 
 
 

Giridih News : बगोदर चौक पर तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

जिले के बगोदर चौक स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात एक साथ तीन दुकानों में भीषण आग लग गई.
 

Giridih : जिले के बगोदर चौक स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात एक साथ तीन दुकानों में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में सब्जी दुकान समेत अन्य दुकानें आ गई.हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 1 बजे अचानक दुकानों से आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और आग बुझाने में जुट गए. 

 

Uploaded Image

काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. तब - तक दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था.आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी दुकान में जलता हुआ दीया छोड़ देने से आग लगी होगी.

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुकानदारों का कहना है कि सब्जी, किराना और जनरल स्टोर की दुकानों में रखा फ्रिज, काउंटर, नकदी और पूरा सामान जल गया.पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. स्थानीय लोगों ने दमकल की स्थायी व्यवस्था की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही