Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : फूड सेफ्टी टीम ने की होटलों-मिठाई दुकानों की जांच, लिये सैंपल

रांची से फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की चार सदस्यीय टीम मोबाइल फूड टेस्टिंग वाहन लेकर पहुंची थी. टीम ने होटलो, मिठाई दुकानों व ठेलों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की. इसमें मिलावटी, अधपका व असुरक्षित तरीके से रखे गए खाद्य पदार्थों की पहचान की गई. साथ ही स्वच्छता व तापमान नियंत्रण जैसे मानकों की भी जांच की गई.
Advertisement
Advertisement
खाद्य पदार्थों की जांच करती फूड सेफ्टी की टीम.

Giridih : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के होटलों व मिठाई दुकानों में जांच अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार ने किया. इस दौरान ठेले-खोमचों की भी जांच की गई.

रांची से फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की चार सदस्यीय टीम मोबाइल फूड टेस्टिंग वाहन लेकर पहुंची थी. टीम ने होटलो, मिठाई दुकानों व ठेलों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की. इसमें मिलावटी, अधपका व असुरक्षित तरीके से रखे गए खाद्य पदार्थों की पहचान की गई. साथ ही स्वच्छता व तापमान नियंत्रण जैसे मानकों की भी जांच की गई. 

फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शहर में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कर आम जनता के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है. उन्होंने दुकानदारों से साफ-सफाई, ताजे कच्चे माल का उपयोग करने का निर्देश दिया. उनके लाइसेंस व प्रमाण-पत्र की भी जांच की गई. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही