Search

 
 
 

Giridih News : सरिया में हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला, विरोध में ग्रामीणों का धरना

सरिया थाना क्षेत्र के गदिया बिहार गांव में सोमवार को हाथी ने एक युवक कौसर अंसारी को कुचल कर मार डाला. कौसर अंसारी अपने घर के समीप बांस काट रहा था. तभी झुंड से बिछड़े एक हाथी ने कौसर को अपनी चपेट में ले लिया और उसे पैर से कुचल कर मार डाला.
 
शव रखकर धरने पर बैठे ग्रामीण.

Giridih : गिरिडीह जिले में जंगली हाथियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है. सरिया थाना क्षेत्र के गदिया बिहार गांव में सोमवार को हाथी ने एक युवक कौसर अंसारी को कुचल कर मार डाला. कौसर अंसारी अपने घर के समीप बांस काट रहा था. तभी झुंड से बिछड़े एक हाथी ने कौसर को अपनी चपेट में ले लिया और उसे पैर से कुचल कर मार डाला. 

 

घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने कहा कि हाथी के भटकने की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई थी. लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया. जिसके चलते कौसर की जान चली गई. आक्रोशित ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गए. झामुमो नेताओं के दबाव के बाद वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तात्कालिक मुआवजे के तौर पर 50 हजार की राशि दी. 

 

 

पुलिस व वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रकिया शुरू की, तो ग्रामीणों ने इंकार कर दिया. हालांकि बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फागू पंडित व झामुमो नेता शत्रुधन मंडल के समझाने के बाद परिजन कौसर के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही