Giridih News : गिरिडीह जिला खाद्य सुरक्षा विभाग आगामी त्योहारों को देखते हुए मिठाई दुकानों व होटलों में लगातार जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के घोड़थम्भा में बुधवार को सघन जांच अभियान चलाया गया.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/the-most-powerful-judgments-of-chief-justice-surya-kant-are-those-that-he-refuses-to-write
टीम ने मिठाई दुकानों, होटलों समेत कुल 15 दुकानों की औचक जांच की. इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व मानकों के पालन की जांच की गई. 14 दुकानदारों को FSSAI लाइसेंस जल्द लेने का निर्देश दिया. साथ ही मिठाई दुकानदारों, पनीर विक्रेताओं व होटल संचालकों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया.
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आशुतोष गहलोत ने दुकानदारों से कहा कि खाद्य पदार्थों में मानकों के अनुरूप मान्य खाद्य रंगों का ही उपयोग करें. प्रतिबंधित व हानिकारक रंगों के प्रयोग से बचें. उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों से स्पष्ट कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
