Search

 
 
 

Giridih News : नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू

Giridih News: सुबह में छठ व्रतियों ने स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा की. इसके बाद पूरी शुद्धता और पवित्रता का ध्यान रखते हुए कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया.
 
नहाय-खाय के प्रसाद की तैयारी में व्रती.

Giridih News : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. गिरिडीह के श्रद्धालुओं में इस महापर्व को लेकर काफी उत्साह है. छठ व्रतियों के घरों में पूजा-पाठ और प्रसाद तैयार करने को लेकर सुबह से ही चहल-पहल रही.

 

इसे भी पढ़ें

 

सुबह में छठ व्रतियों ने स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा की. इसके बाद पूरी शुद्धता और पवित्रता का ध्यान रखते हुए कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया. घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे. 


नहाय-खाय के साथ ही छठ व्रती अगले अनुष्ठानों की तैयारियों में जुट गई हैं. शनिवार को खरना का अनुष्ठान होगा. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा कर नया अरवा चावल और गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे. इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा.


रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा. वहीं, सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही