Search

 
 
 

Giridih News : वज्रपात से चार महिलाएं घायल, तीन की हालत गंभीर

शनिवार को बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आकर चार महिलाएं घायल हो गईं. इनमें तीन की हालत गंभीर है. सभी महिलाएं खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई.
 
अस्पताल में इलाजरत महिला.

Giridih : गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गुरो गांव में शनिवार को बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आकर चार महिलाएं घायल हो गईं. इनमें तीन की हालत गंभीर है. सभी महिलाएं खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई.

 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरो गांव निवासी बसंती देवी, कामता देवी, रध्या देवी व देवंती देवी खेत में काम कर रही थीं. तभी बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए सभी महिलाएं अपने घर की ओर दौड़ीं. इसी दौरान बसंती देवी के घर के समीप अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में चारों महिलाएं आ गईं.

 

घटना में देवंती देवी को मामूली चोटें आईं, जबकि बसंती देवी, कामता देवी और रध्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में गंभीर रूप से घायल तीनों महिलाओं का इलाज जारी है, जबकि देवंती देवी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

 

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही