Giridih News : गिरिडीह पुलिस छठ महापर्व शांति और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर अलर्ट मोड में है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शुक्रवार को शहर के बुढ़वा तालाब, सोना आहार तालाब, अरघाघाट समेत अन्य प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें
एसपी ने छठ पूजा समितियों के सदस्यों से घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं और तैयारियों की जानकारी ली. इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने, गोताखोरों की तैनाती और पुलिस मित्रों की भूमिका समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई.
एसपी ने कहा कि छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन चौकस है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि शहर की सभी छठ पूजा समितियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उन्हें पर्याप्त संख्या में वालेंटियर रखने, घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

