Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: गिरिडीह की अंडर-12 फुटबॉल टीम बनी राज्य चैंपियन, उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय ‘द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट’ का चैंपियन बनने पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों को समाहरणालय में सम्मानित किया. खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.
Advertisement
Advertisement

Giridih: राज्य स्तरीय ‘द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट’ का चैंपियन बनने पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों को समाहरणालय में सम्मानित किया. खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. 

 

उपायुक्त ने कहा कि किसी जिले की पहचान सिर्फ विकास कार्यों से नहीं, बल्कि वहां के युवाओं और बच्चों की प्रतिभा से भी होती है. गिरिडीह के खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि प्रतिभा की कमी नहीं है, उचित मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण मिले तो बच्चे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम उच्च कर सकते हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

बता दें, रांची में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के 24 जिलों की अंडर-12 बालक व बालिका टीमें शामिल हुई थीं. संत जॉन ब्रिटो मध्य विद्यालय, महेशमुंडा, गांडेय की बालक टीम ने फाइनल में निस्फीडा मध्य विद्यालय, बगोदर को 1-0 से हराकर राज्य चैंपियन बना. निस्फीडा मध्य विद्यालय, बगोदर की बालिका टीम उपविजेता रही.

 

बालक वर्ग के संजय हेंब्रम को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और नीतीश मरांडी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए चुना गया, वहीं बालिका वर्ग में अनु कुमारी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया. 

 

सम्मान समारोह में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही