Giridih : गिरिडीह शहर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई. सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. रथारूढ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुबद्रा के दर्शन व रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही.
रथयात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़.
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आईसीआर रोड स्थित पुरातन शिवालय सह छोटकी काली मंडा से शुरू हुई. इससे पहले भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.
पूजा व भंडारे के बाद रथयात्रा शुरू हुई. इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. जय जगन्नाथ के जयकारों के बीच रथ को खींच कर भगवान को शहर का भ्रमण कराया गया.
रथयात्रा पुरातन शिवालय से शुरू होकर तिरंगा चौक, बड़ा चौक, नगर थाना, गद्दी मोहल्ला, कालीबाड़ी, टॉवर चौक, बरगंडा चौक, मकतपुर, शिव मोहल्ला, गांधी चौक होते हुए मौसी बाड़ी छोटकी काली मंडा पहुंची. पूरा मार्ग भगवान के जयकारों से गुंजायमान रहा. रास्ते में सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत व प्रसाद की व्यवस्था की थी. जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment