Search

 
 
 

Giridih News : शादी समारोह से लौट रहे ऑटो व बाइक की आमने-सामने टक्कर, आठ घायल

Giridih: गम्हारियाटांड इंडियन पेट्रोल पम्प के पास एक सड़क दुर्घटना हुई. शादी समारोह से लौट रहे यात्रियों से भरा एक ऑटो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग घायल हो गए.
 

Giridih: गम्हारियाटांड इंडियन पेट्रोल पम्प के पास एक सड़क दुर्घटना हुई. शादी समारोह से लौट रहे यात्रियों से भरा एक ऑटो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग घायल हो गए. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

 

इसे भी पढ़े..


मिली जानकारी के अनुसार, खटपोंक के कुछ ग्रामीण बेलकुशी महादेव मंदिर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान खिजुरी की ओर जा रही एक बाइक ने सामने से आ रही ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार आठ लोग व बाइक सवार घायल हो गए.

 

 हादसे में ऑटो सवार 63 वर्षीय सहदेव हजाम (पिता कुंजो हजाम), 4 वर्षीय प्रियांशु कुमार, कविता कुमारी, रिंकी देवी और बाइक सवार यमुना दास (पिता लक्ष्मण रविदास), रोहित दास समेत कुल आठ लोग घायल हुए.

 

स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की मदद से दोनों बाइक सवार घायल को उसी पलटी हुई ऑटो से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं बाकी घायलों को खटपोंक के मुखिया जानकी यादव और समाजसेवी प्रकाश यादव ने अपनी गाड़ी उपलब्ध कराकर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक इलाज किया. 

 

घायल सहदेव हजाम और प्रियांशु कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. दुर्घटना के समय ऑटो में एक तीन माह का शिशु भी मौजूद था. हालांकि उसे कोई चोट नहीं आई. बच्चे को बचाते समय मां को हल्की चोट आई है.

 

घटना की सूचना पाकर तिसरी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई और जांच में जुट गई हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही