Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : पति गया था मुंबई, कमरे में फंदे से झूलता मिला पत्नी का शव

गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार, बरवाबाद में गुरुवार को एक युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला. मृतका की पहचान जमुआ प्रखंड के एकतारा गांव निवासी आलता देवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार महिला अपने पति परमेश्वर दास व दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रहती थी. 

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर जुटी भीड़


परिवार के सदस्यों ने बताया कि परमेश्वर दास ने आलता देवी से प्रेम विवाह किया था. परमेश्वर करीब एक माह पहले रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया. आलता देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ उसी मकान में रह रही थी.


पुलिस के अनुसार, गुरुवार दिन में बेटी के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. कमरे के अंदर जाकर देखा, तो आलता देवी पंखे के सहारे फंदे से लटक रही थी. सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. 

 


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. 


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही