Search

 
 
 

Giridih News : कल्पना सोरेन ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, कई योजनाओं का उद्घाटन

विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. आम लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है.
 
उद्घाटन करतीं विधायक कल्पना सोरेन, साथ में हैं डीसी रामनिवास यादव व अन्य.

Giridih : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को गिरिडीह जिले में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया. इसमें गिरिडीह प्रखंड में खावा-जगमनरायडीह पुल का उद्घाटन शामिल है. उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

 


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. आम लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है.

 

 

 

इसके बाद वह बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय पहुंची. परिसर में एचडीएफसी बैंक के सीएसआर मद से रंग-रोगन व साज-सज्जा किए गए 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का समेकित उद्घाटन किया. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण, स्वास्थ्य व प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर बल दिया.

 

विधायक ने बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, इलाज, प्रसव कक्ष, वार्डों की साफ-सफाई व मरीजों को उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा की भी की. उन्होंने मौके पर मौजूद डीसी रामनिवास यादव व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण व त्वरित इलाज सुनिश्चि कराएं. मौके पर मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, बेंगाबाद प्रमुख सहित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही