Search

 
 
 

Giridih News :  सुनसान सड़क पर रोते-बिलखते मिला नवजात, ग्रामीणों ने बचाया

जिले के गावां थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां सुनसान इलाके में सड़क किनारे एक नवजात कपड़े में लिपटा हुआ पाया गया.
 
  • सड़क किनारे नवजात मिलने से इलाके में आक्रोश
  • बच्चे को CWC को सौंपने की तैयारी

Giridih :  जिले के गावां थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां सुनसान इलाके में सड़क किनारे एक नवजात कपड़े में लिपटा हुआ पाया गया. 

 

आसपास के ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर उसे उठाया और सुरक्षित स्थान पर रखा. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी. 

 

सूचना पाकर गावां थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक उपचार व स्वास्थ्य जांच के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया.

 

चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे आवश्यक देखभाल मुहैया कराई जा रही है. डॉक्टरों की टीम बच्चे की हालत पर नजर रख रही है.  

 

घटना के बारे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आसपास काफी खोजबीन के बावजूद बच्चे के साथ कोई महिला या परिजन उपस्थित नहीं था. इस मानवता विरोधी कृत्य ने इलाके में नाराजगी है. 

 

ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और सवाल उठाया है कि कोई मां अपने छोटे से बच्चे को इस हाल में कैसे छोड़ कर जा सकती है. 

 

थाना पुलिस ने बताया कि नवजात की मां और परिवार की पहचान करने के लिए इलाके के लोगों से पूछताछ जारी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. 

 

प्राप्त साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि बच्चे की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के साथ-साथ मामले की विस्तार से जांच की जा रही है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया के तहत नवजात को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को सौंपने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि उसके पालन-पोषण और चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं का समुचित प्रबंध हो सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही