Search

Godda : शिक्षा कुमारी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, मंत्री दीपिका पांडेय ने किया सम्मानित

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोड्डा की उभरती मुक्केबाज शिक्षा कुमारी से अपने रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शिक्षा को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
 
मंत्री ने कहा कि शिक्षा कुमारी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. उनका स्वर्ण पदक केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे झारखंड, विशेषकर गोड्डा जिले के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि शिक्षा की उपलब्धि राज्य की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देगी कि लगन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.

मुलाकात के दौरान शिक्षा कुमारी ने अपनी प्रतियोगिता, प्रशिक्षण और भविष्य की तैयारियों से जुड़ी जानकारियां भी मंत्री के साथ साझा कीं. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विश्वास जताया कि शिक्षा आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी.

गौरतलब है कि झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में शिक्षा कुमारी ने पश्चिमी सिंहभूम की खिलाड़ी सिली को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर अपनी अलग पहचान बना सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही