Search

 
 
 

Giridih News : पत्नी से विवाद के बाद बच्चे संग पानी टंकी पर चढ़ा युवक, सीओ के समझाने पर नीचे उतरा

Giridih News: एसआई शैलेन्द्र कुमार पानी टंकी के ऊपर चढ़े और युवक को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा. मामले की जानकारी होने पर सीओ जीतेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे.
 
बच्चे के साथ पानी टंकी पर चढ़ा युवक.

Giridih News : झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह के एक युवक महादेव तिवारी को अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद व अपने चार साल के बेटे को लेकर करीब 150 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/discrepancy-of-584-21-crore-in-the-accounts-of-the-nhm-the-civil-surgeon-and-the-medical-college 


सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों की नजर पानी टंकी पर चढ़े युवक पर पड़ी. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने युवक को समझाकर नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने नहीं माना. सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. 


एसआई शैलेन्द्र कुमार पानी टंकी के ऊपर चढ़े और युवक को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा. मामले की जानकारी होने पर सीओ जीतेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मोबाइल फोन से युवक से बात की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के बाद सभी समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया.


पुलिस-प्रशासन की करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा गया. इसके बाद पानी टंकी के समीप एक पेड़ के नीचे युवक के गोतिया और स्थानीय लोगों के साथ पारिवारिक जमीन विवाद पर बातचीत की गई. लोगों का कहना था कि युवक शराब के नशे में था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही