Search

 
 
 

Giridih News : गिरिडीह मेयर और डिप्टी मेयर ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश

Giridih News: मेयर और डिप्टी मेयर ने कहा कि छठ आस्था और विश्वास का महापर्व है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं. ऐसे में व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
 
छठ घाट का निरीक्षण कर लौटते मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त.

Giridih News : गिरिडीह नगर निगम ने छठ महापर्व की तैयारियां तेज कर दी है. मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार और नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा ने शुक्रवार को निगम की टीम के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों का जायजा लिया. उन्होंने निगम के अधिकारियों को घाटों की सफाई, रोशनी समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें


इस दौरान मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त ने अरगा घाट, मेट्रोस गली, चिरैया घाट, झरियागादी, दीनदयाल और शास्त्री नगर छठ घाट का निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद विभिन्न छठ घाट समितियों के सदस्यों ने समस्याओं और जरूरतों से उन्हें अवगत कराया. इस मेयर ने संबंधित अधिकारियों को घाटों की सफाई, रोशनी और घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने को कहा.


मेयर और डिप्टी मेयर ने कहा कि छठ आस्था और विश्वास का महापर्व है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं. ऐसे में व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है. किसी भी घाट पर गंदगी, अंधेरा या अव्यवस्था नहीं रहनी चाहिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही