Search

 
 
 

Giridih News : विधायक कल्पना सोरेन ने गांडेय में छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश

Giridih News: विधायक कल्पना सोरेन ने घाटों की साफ-सफाई, पहुंच मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर अधिकारियों से चर्चा की. कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.
 
छठ तालाब का निरीक्षण करतीं कल्पना सोरेन.

Giridih News : गिरिडीह जिले के गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गांडेय पहुंचीं. उन्होंने छठ महापर्व को देखते हुए डीसी रामनिवास यादव के साथ क्षेत्र का दौरा किया. सेनादोनी गांव में तालाब और लेदा में छठ घाट का निरीक्षण किया. उन्होंने घाटों पर छठ व्रतियों की सुविधाओं, सुरक्षा व स्वच्छता की तैयारियों का जायजा लिया.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, पहुंच मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर अधिकारियों से चर्चा की. कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.

 

उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षित आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य की उपासना कर सकें. विधायक ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. कुछ का मौके पर निराकरण कराया. शेष मामलों पर संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही