Search

 
 
 

Giridih News :  नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को चेतावनी

गिरिडीह नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़कों के किनारे लगे ठेले-खोमचा वालों व फुटपाथ दुकानदारों को हटा दिया गया. साथ ही दोबारा दुकान लगाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़कों के किनारे लगे ठेले-खोमचा वालों व फुटपाथ दुकानदारों को हटा दिया गया. साथ ही दोबारा दुकान लगाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

 

Uploaded Image 

अतिक्रमण हटाती नगर निगम व पुलिस की टीम


यह अभियान अंबेडकर चौक से शुरू होकर टावर चौक, कोर्ट रोड, जिला परिषद चौक ल कालीबाड़ी चौक तक चलाया गया. टीम ने सड़क का अतिक्रमण कर दुकान चला रहे कई लोगों पर जुर्माना लगाया और उनका सामान भी जब्त कर लिया. साथ ही सड़क पर जहां-तहां खड़े वाहनों का चालान काटा गया.

 


अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुनः अतिक्रमण पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अभियान में ट्रैफिक व नगर थाना की पुलिस भी शामिल थी. सिटी मैनेजर मंजूर आलम ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. खासकर टावर चौक व कचहरी रोड में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या रहती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही