Search

 
 
 

Giridih  News : मॉर्निंग वॉक पर निकले भतीजे की वाहन टक्कर से मौत, फूफा घायल

Giridih  News : जानकारी के अनुसार बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी (तिसरी) आए हुए थे. सोमवार सुबह वह अपने भतीजे करण तुरी, पिता सिकंदर तुरी, के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे.
 
सड़क हादसे

Giridih  News : तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी-बरहमसिया मार्ग पर सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले फूफा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में भतीजे करण तुरी की मौत हो गई, जबकि उसके फूफा लाटो तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

 

जानकारी के अनुसार बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी (तिसरी) आए हुए थे. सोमवार सुबह वह अपने भतीजे करण तुरी, पिता सिकंदर तुरी, के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान बरहमसिया के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि करण तुरी उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराए.

 

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टर डॉ. जैनेंद्र और स्वास्थ्यकर्मी तासीर ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं. बेहतर इलाज के लिए दोनों को गिरिडीह रेफर किया गया.

 

परिजन दोनों को गिरिडीह ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान करण तुरी ने दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल लाटो तुरी का इलाज जारी है.घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने करण तुरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही