Search

 
 
 

Giridih News: गिरिडीह के निशांत गुप्ता को झारखंड के ‘बेस्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ अवॉर्ड

Giridih News: सम्मान मिलने पर निशांत गुप्ता ने कहा कि “गिरिडीह जैसे छोटे शहर से निकलकर झारखंड की खूबसूरती, यहां के पर्यटन स्थलों, कला और संस्कृति को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाना मेरे लिए गर्व की बात है.
 
अवॉर्ड लेते निशांत गुप्ता

Giridih News: गिरिडीह जैसे छोटे शहर से निकलकर झारखंड की खूबसूरती, पर्यटन, कला और संस्कृति को सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले गिरिडीह के निशांत गुप्ता को विश्व पर्यटन दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड के बेस्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

झारखंड सरकार के पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभाग के सचिव मुकेश कुमार, पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा और जेटीडीसी के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन ने निशांत गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.


सम्मान मिलने पर निशांत गुप्ता ने कहा कि “गिरिडीह जैसे छोटे शहर से निकलकर झारखंड की खूबसूरती, यहां के पर्यटन स्थलों, कला और संस्कृति को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाना मेरे लिए गर्व की बात है. यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि गिरिडीह और झारखंड से जुड़े हर उस व्यक्ति का है, जिसने इस सफर में मेरा साथ दिया.”


उन्होंने कहा कि गिरिडीह की पहचान और झारखंड की अनदेखी खूबसूरती को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही