Search

 
 
 

Giridih News : दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Giridih News :मृतक की पहचान नावाडीह निवासी रामेश्वर महतो के रूप में की गई है. वह मकतपुर स्थित लाइफ लाइन जांच घर के संचालक थे. मृतक रामेश्वर महतो के पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि रोज की तरह आज मंगलवार को भी वह अपनी बाइक से नावाडीह स्थित घर से मकतपुर में क्लीनिक खोलने निकले थे.
 
सड़क हादसे में एक की मौत

Giridih News : पचंबा थाना क्षेत्र के नावाडीह में दो बाइकों की टक्कर से 76 वर्षीय रामेश्वर महतो की मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

 

मृतक की पहचान नावाडीह निवासी रामेश्वर महतो के रूप में की गई है. वह मकतपुर स्थित लाइफ लाइन जांच घर के संचालक थे. मृतक रामेश्वर महतो के पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि रोज की तरह आज मंगलवार को भी वह अपनी बाइक से नावाडीह स्थित घर से मकतपुर में क्लीनिक खोलने निकले थे.

 

इसी दौरान कुछ दूर जाते ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में रामेश्वर महतो के साथ दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में रामेश्वर महतो को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.वहीं, अन्य घायलों को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है.

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बुजुर्ग की मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही