Search

 
 
 

Giridih News : पिकअप वैन  ने तीन लोगों को कुचला,दो की मौत, एक गंभीर

जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सरिया–राजधनवार मुख्य मार्ग पर बिरनी प्रखंड के माखमरगो पंचायत भवन के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल जा रहे तीन लोगों को पीछे से रौंद दिया.
 

Giridih : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सरिया–राजधनवार मुख्य मार्ग पर बिरनी प्रखंड के माखमरगो पंचायत भवन के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल जा रहे तीन लोगों को पीछे से रौंद दिया.

 


इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मृतकों की पहचान बासदेव साव (70 वर्ष) और लखिया देवी (65 वर्ष, पत्नी लखपत साव) के रूप में हुई है.

 

वहीं धनपत साव (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि तीनों बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव के रहने वाले थे और माखमरगो में मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही