Search

 
 
 

Giridih News: ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’, नगर निगम ने निकाली जागरूकता रैली

नशे के खिलाफ राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को गिरिडीह नगर निगम ने व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया. रैली में महापौर प्रमिला मेहरा, नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारि शामिल हुए.
 

Giridih: नशे के खिलाफ राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को गिरिडीह नगर निगम ने व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया. रैली में महापौर प्रमिला मेहरा, नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारि शामिल हुए. 


रैली नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर गुजरी, जहां लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया गया. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को इस सामाजिक बुराई से बचाने का आह्वान किया.

 https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-raids-coaching-institutes-several-irregularities-found

अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है. इस मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. 


उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक इस अभियान को अपना व्यक्तिगत दायित्व समझकर आगे आए. उन्होंने महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

 

वहीं नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने कहा कि नशा समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है. इससे आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं. उन्होंने कहा कि नगर निगम जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है कि नशे से दूरी ही स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कुंजी है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही