Search

 
 
 

Giridih News: जबरदाहा व पंडरी में SP का संवाद कार्यक्रम, लोगों की सुनी समस्याएं

ताराटांड थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत के जबरदाहा गांव और पंडरी पंचायत के पंडरी गांव में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने व्यापक जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनना रहा.
 

Giridih: ताराटांड थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत के जबरदाहा गांव और पंडरी पंचायत के पंडरी गांव में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने व्यापक जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनना रहा. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली, प्राथमिक स्वास्थ्यम सुविधाएं तथा अन्य स्थानीय विवादों सहित विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया. 

 

इस दौरान एसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय कर त्वरित और व्यावहारिक समाधान के लिए पहल की जाएगी. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके मुद्दों को उचित मंच पर उठाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी. कार्यक्रम में दोनों पंचायतों के मुखिया, पुलिस मित्र तथा ग्रामीण शामिल हुए.


 
कार्यक्रम में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा स्थानीय स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. वहीं अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में संवाद स्थापित करते हुए आपसी सहयोग और जन-भागीदारी को मजबूत करने पर बल दिया गया. SP ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि आम जन के मुद्दे सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचते रहे और उनके निवारण में तेजी लाई जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही