Search

 
 
 

Palamu News : 18 दिन बाद घर लौटा दवा दुकानदार का बेटा अमृताज, परिवार ने ली राहत की सांस

अमृताज अंशु जेईई एडवांस परीक्षा को लेकर तनाव में था. वह शक्तिपुंज एक्सप्रेस से कोलकाता चला गया था. कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार जांच कर रही थी.
 
अपने पिता के साथ अमृताज अंशु.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के दवा दुकानदारक सत्येंद्र दयाल का लापता पुत्र अमृताज अंशु 18 दिन बाद सकुशल घर लौट आया है. उसे देख परिवार ने राहत की सांस ली है. 11 मई से लापता अमृताज 29 मई को वापस घर लौटा. वह बिना बताए घर से निकल गया था. उसने मां से काली मंदिर जाने की बात कही थी, लेकिन मंदिर नहीं पहुंचा. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में वह ऑटो पकड़कर आगे जाते हुए दिखाई दिया था.

 

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि अमृताज अंशु ने हावड़ा जाने के लिए टिकट बुक कराया था. जानकारी के अनुसार वह जेईई एडवांस परीक्षा को लेकर तनाव में था. वह शक्तिपुंज एक्सप्रेस से कोलकाता चला गया था. कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार जांच कर रही थी.

 

बताया जाता है कि अमृत अंशु ने जेईई मेंस की परीक्षा क्वालीफाई की थी और जून में उसका कॉलेज में दाखिला होना था. उसकी जेईई एडवांस परीक्षा भी होने वाली थी. बेटे के अचानक लापता हो जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया था. मां का रो-रोकर बुरा हाल था. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि युवक के घर लौटने से परिवार और पुलिस प्रशासन ने राहत महसूस की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही