Search

 
 
 

Palamu News : रामगढ़ प्रखंड के हीसरा गांव में पहली बार पहुंची बिजली, ग्रामीणों में खुशी

रामगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती हीसरा गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. वर्षों से बिजली सुविधा से वंचित रहने के कारण गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.
 
गांव में बिजली आने से खुश ग्रामीण, साथ में हैं सांसद प्रतिनिधि.

Medininagar : पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती हीसरा गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. वर्षों से बिजली सुविधा से वंचित रहने के कारण गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी.
ग्रामीणों ने अपनी समस्या से पलामू सांसद वीडी राम को अवगत कराया था. इसके बाद सांसद के निर्देश पर विभाग ने गांव में बिजली पहुंचाने का काम पूरा किया. गांव में पहली बार बिजली जलने पर लोगों ने खुशी जताई और सांसद के प्रति आभार प्रकट किया.

 

ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे को गांव बुलाकर सम्मानित किया. भोला पांडेय ने कहा कि सांसद वीडी राम का यह प्रयास है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है. मौके पर उप मुखिया ललन यादव, महेश परहिया, सोनी देवी, प्रदीप, महेंद्र परहिया, बिफन कोरवा, लखन परहिया, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, चमरू कोरवा, शकुंती देवी और राजमति कुंवर समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही