Search

 
 
 

Palamu News :  आम के पेड़ पर वज्रपात, तीन झुलसे, दो MMCH रेफर

नौडीहा बाजार के जवाड़ गांव के बस्काटिया टोला में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग झुलस हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर ले जाया गया. जहां से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया.
 

Palamu :  नौडीहा बाजार के जवाड़ गांव के बस्काटिया टोला में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग झुलस हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर ले जाया गया. जहां से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

 

जानकारी के अनुसार, उपेंद्र राम, कौशल कुमार और पुनिल कुमार गांव के समीप एक आम के पेड़ के नीचे बैठे थे. इसी दौरान तेज आंधी और हल्की बारिश शुरू हो गई. बारिश के बीच अचानक पेड़ पर वज्रपात गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों लोग झुलस गए.

 

अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उपेंद्र राम और कौशल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. वहीं पुनिल कुमार का इलाज छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही