Search

 
 
 

Latehar News :  शहर से सेमरी गांव तक निर्माणाधीन सड़क को पूरा करने को लेकर प्रदर्शन

जिला मुख्‍यालय से सटे सेमरी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया और रैली निकाली. ग्रामीण शहर के केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक निर्माणाधीन सड़क को पूरा करने की मांग रहे थे. प्रदर्शन का नेतृत्‍व चतरा सांसद प्रतिनिधि (मनरेगा) पिंटू रजक ने की. प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीसी के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा.
 

Latehar : जिला मुख्‍यालय से सटे सेमरी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया और रैली निकाली. ग्रामीण शहर के केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक निर्माणाधीन सड़क को पूरा करने की मांग रहे थे. प्रदर्शन का नेतृत्‍व चतरा सांसद प्रतिनिधि (मनरेगा) पिंटू रजक ने की. प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीसी के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा. 

 

रजक ने बताया कि यह सड़क पिछले डेढ़ वर्ष से लंबित है. कार्य का संवेदक सड़क को अधूरा छोड़ कर भाग गया है. सड़क पूरी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बच्‍चों को स्‍कूल और मरीजों को अस्‍पताल जाने में परेशानी हो रही है. व्‍यवसायी बाजार तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहे हैं. 

 

ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार आवेदन दिया गया है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है. संबंधित विभाग से भी कई बार निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, ऐसे में विवश होकर अब ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही