Search

 
 
 

Giridih News : क्राइम मीटिंग में एसपी का सख्त रुख, वारंटियों की गिरफ्तारी व गश्ती बढ़ाने के निर्देश

गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने समाहरणालय के सभाकक्ष में शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व लंबित कांडों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की.
 
पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग करते एसपी.

Giridih : गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने समाहरणालय के सभाकक्ष में शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व लंबित कांडों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की. विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की स्थिति की जानकारी ली और थानेदारों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. 

 


एसपी ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया. कहा कि आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने अपराध व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई करने की बात कही.


बैठक में डीएसपी नीरज सिंह, आरके राणा, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेन्द्र कुमार समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही