Giridih News : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म गुरुवार को होगा. गिरिडीह स्थित उनके आवास पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
इसे भी पढ़ें
इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं. उन्होंने सुदिव्य कुमार के आवास पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने वहां की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
जिला प्रशासन की टीम भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है. सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, आगंतुकों के आवागमन समेत अन्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इस मौके पर कल्पना सोरेन के साथ गिरिडीह डीसी, एसपी, डीडीसी, नगर आयुक्त समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

