Search

 
 
 

Giridih News: तिसरी में जमीन विवाद से तनाव, पारंपरिक हथियार लहराए, पुलिस ने संभाला मोर्चा

जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के भुराई गांव में रविवार को लगभग 2 एकड़ 24 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बड़ी घटना टल गई और स्थिति को शांत कराया गया.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के भुराई गांव में रविवार को लगभग 2 एकड़ 24 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बड़ी घटना टल गई और स्थिति को शांत कराया गया.

Uploaded Image

मामला भुराई गांव स्थित खाता संख्या-34, प्लॉट संख्या-605 की जमीन का है, जिस पर मंझलू मांझी के वंशजों और इनुस मियां सहित अन्य लोगों के बीच पिछले तीन वर्षों से विवाद चला आ रहा है. विवादित जमीन से जुड़ा मामला फिलहाल अनुमंडल न्यायालय में विचाराधीन है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

सूचना के अनुसार रविवार को इनुस मियां के समर्थक विवादित भूखंड पर ट्रेंच खोदने और ईंट गिराने लगे. इसकी खबर मिलते ही मंझलू मांझी के परिजनों व समर्थकों की बड़ी संख्या घटनास्थल पर पहुंचे. पारंपरिक तीर-धनुष और मांदर के साथ पहुंचे, कई महिला, पुरुष और बच्चे जमीन पर खूंटा-खंभी गाड़कर अपना दावा जताने लगे.

 

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी, धक्का-मुक्की और हल्की झड़प भी हुई, जिससे आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए शांति स्थापित कराया. 


इनुस मियां के पक्ष का कहना है कि उक्त जमीन उनका है और यह मामला न्यायालय में लंबित है, जबकि मंझलू मांझी पक्ष का कहना है कि जमीन उनके पूर्वजों की विरासत है तथा सुनवाई वर्षों से चल रही है. दोनों ही पक्ष कानूनी प्रक्रिया का हवाला दे रहे हैं.

 

स्थानीय पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच जारी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अदालत के निर्णय का सम्मान करें और मामले को कानून के दायरे में ही रखें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही