Search

Giridih News : मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी, 1.5-2 लाख की संपति पर हाथ साफ

दुकान संचालक सूरज दास ने बताया कि रोज की तरह सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर नगीना सिंह रोड स्थित अपने घर चले गए थे. मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा एक लैपटाप, रिपेयर के लिए रखे गए आठ कीमती मोबाइल गायब मिला.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : नगर थाना क्षेत्र के हृदयस्थल काली बाड़ी मंदिर के समीप स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है. सोमवार देर रात चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर रखी डेढ़ से दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. 

Uploaded Image

दुकान संचालक सूरज दास से जानकारी लेते पुलिस जवान

दुकान संचालक सूरज दास ने बताया कि रोज की तरह सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर नगीना सिंह रोड स्थित अपने घर चले गए थे. मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखा एक लैपटाप, रिपेयर के लिए रखे गए आठ कीमती मोबाइल गायब मिला.

Uploaded Image

दुकान संचालक सूरज दास

दुकान संचालक सूरज दास के अनुसार, चोरों ने लगभग 1.50 से 2 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. सूरज ने तुरंत मामले  की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ साक्ष्य जुटाने में जुटी है.  

दुकान संचालक ने बताया कि वह एक छोटे व्यवसाय से परिवार का पालन-पोषण करते हैं और चोरी के कारण उनके परिवार को गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही