Search

Giridih News : कपड़ों के शोरूम में चोरों का धावा, लाखों की संपत्ति पर हाथ किया साफ

मैनेजर ने बताया कि चोर दुकान में रखे 38,650 रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा, जियो फाइबर कनेक्शन से जुड़े उपकरण व अन्य सामान ले गये हैं. शोरूम में रखे कपड़ों व अन्य स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. स्टॉक का पूरा आकलन होने के बाद ही कुल नुकसान की सही जानकारी मिल सकेगी.
 
शोरूम में जांच करने पहुंची पुलिस.

Giridih : गिरिडीह शहर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित हुसैन कपड़ा शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने सोमवार की रात शोरूम की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी सहित लाखों रुपए के कीमती सामान ले गए. शोरूम के मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई. 

मैनेजर ने बताया कि चोर दुकान में रखे 38,650 रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा, जियो फाइबर कनेक्शन से जुड़े उपकरण व अन्य सामान ले गये हैं. शोरूम में रखे कपड़ों व अन्य स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. स्टॉक का पूरा आकलन होने के बाद ही कुल नुकसान की सही जानकारी मिल सकेगी. 

घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही