Search

 
 
 

Giridih News :  चिल्ड्रेन पार्क में बने तालाब की हजारों मछलियां मरी, जहर डालने की आशंका

शहर के बीचों-बीच स्थित हुट्टी बाजार के शहीद सीताराम उपाध्याय चिल्ड्रेन पार्क में बने तालाब की करीब 3 क्विंटल मछलियों मर गईं. तालाब के किनारे बिखरी मृत मछलियों का दृश्य देखकर स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए. आशंका जताई जा रही है कि पार्क में सैर-सपाटे के लिए आए किसी व्यक्ति ने तालाब में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ डाल दिया होगा.
 

Giridih : शहर के बीचों-बीच स्थित हुट्टी बाजार के शहीद सीताराम उपाध्याय चिल्ड्रेन पार्क में बने तालाब की करीब 3 क्विंटल मछलियों मर गईं. तालाब के किनारे बिखरी मृत मछलियों का दृश्य देखकर स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए. आशंका जताई जा रही है कि पार्क में सैर-सपाटे के लिए आए किसी व्यक्ति ने तालाब में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ डाल दिया होगा.  

 

जानकारी के अनुसार, मत्स्य विभाग ने मार्च 2025 में इस तालाब के लिए मछली पालन का टेंडर जारी किया था.  इसके बाद स्थानीय युवक संदीप मल्लाह पूरी मेहनत और उम्मीद के साथ तालाब में मछलियों का पालन कर रहे थे. लेकिन गुरुवार की सुबह जब वे तालाब पहुंचे तो पानी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां देखी.

 

संदीप मल्लाह ने अंदेशा जताया कि किसी ने साजिश के तहत तालाब में जहर डाल दिया, जिससे उनकी महीनों की मेहनत एक ही रात में बर्बाद हो गई.  उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें करीब 2 लाख 10 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. 

 

उन्होंने कहा कि मछली पालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था और अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी गरीब की मेहनत और उसकी उम्मीदों को इस तरह जहर देकर खत्म कर देना बेहद अमानवीय है.  उन्होंने मत्स्य पालन करने वाले कृषक के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उचित मुआवजे की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही