Search

 
 
 

Giridih News : सरिया बाजार से जेट पंप चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सरिया बाजार स्थित सेना गली में 12 जुलाई को निर्माणाधीन मकान से जेट पंप की चोरी हुई थी. पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी गया जेट पंप बरामद किया गया है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया बाजार स्थित सेना गली में 12 जुलाई को निर्माणाधीन मकान से जेट पंप की चोरी हुई थी. सरिया थाना पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी गया जेट पंप, बिना नंबर की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महेश प्रसाद वर्णवाल ने 12 जुलाई को सरिया थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. मामले के उद्भेदन के लिए बगोदर-सरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. SIT ने प्राप्त सूचनाओं व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी कर तीन युवकों अजय कुमार मंडल, हरीश कुमार उर्फ कृष्णा गुहा व प्रिंस कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. 

 


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अजय कुमार मंडल के खिलाफ पहले से भी सरिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह, सुदामा राम व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही