Search

 
 
 

Giridih News : कार की चपेट में आकर बाइक सवार 3 लोग घायल

पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना पथलानवाडीह के पास हुई. रांची से गिरिडीह की ओर आ रही इनोवा कार की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह के पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना पथलानवाडीह के पास हुई. रांची से जमुआ होते हुए गिरिडीह की ओर आ रही इनोवा कार (नंबर JH10BV2018) की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. बाइक सवार दूर जाकर गिरे और घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गया.

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर जुटी भीड़.


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पचंबा से रेम्बा की ओर जा रही थी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि घायल एक बच्चे के पैर में फ्रैक्चर है. अन्य दो लोगों को भी गंभीर चोटें आयी हैं.

 

https://lagatar.in/major-action-in-the-dd-bar-murder-case-absconding-named-accused-and-bar-operator-neeraj-singh-arrested-from-rajasthan 


स्थानीय लोगों ने कहा कि दुर्घटना की सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त इनोवा व बाइक को जब्त कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही