Giridih News : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक रितिक यादव उर्फ बड्डी की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की कार भी जब्त कर ली है. आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई चल रही थी.
इसे भी पढ़ें
यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. घटना 24 सितंबर की रात करीब 11:30 हुई थी. इस संबंध में बड्डी के पिता राजेंद्र नगर निवासी मुसाफिर सिंह के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 270/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
घटना की गंभीरता देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई. टीम ने तकनीकी साक्ष्य व मानवीय सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सतीश यादव और उसके सहयोगी अनुज कुमार यादव (दोनों नावाडीह, पीरटांड़ के रहने वाले) को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बिना नंबर की कार जब्त की गई. पुलिस ने घटनास्थल से रक्त का नमूना, बांस की तीन लाठियां, एक पेड़ की डाली व तीन जोड़ी चप्पल बरामद किये हैं.
पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. छापेमारी टीम में मुफ्फसिल, गिरिडीह नगर, पीरटांड़ व पंचबा थाना के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

