Search

 
 
 

Giridih News : तेलखारी जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

एसपी को सूचना मिली थी कि तेलखारी जंगल में बैठकर कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से ठगी कर रहे हैं. इसके बाद गिरिडीह साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई की गई. टीम ने जंगल में छापेमारी कर 2 युवकों को दबोच लिया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के कच्छेल गांव के पास तेलखारी जंगल से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 6 मोबाइल फोन, 2 एटीम कार्ड व चेकबुक बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.


एसपी को सूचना मिली थी कि तेलखारी जंगल में बैठकर कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से ठगी कर रहे हैं. इसके बाद गिरिडीह साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई की गई. टीम ने जंगल में छापेमारी कर 2 युवकों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों धनराज मंडल व राहुल कुमार मंडल शामिल हैं.

 


आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे फर्जी APK फाइल/लिंक भेजकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे.पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल फोन, 4 सिमकार्ड, 2 एटीएम और 3 बैंक चेकबुक बरामद किए हैं. धनराज मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी जेल जा चुका है. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुनीत कुमार, गौतम,  दिनेश कुमार, विजय कुमार, संजय मुखियार, भुपाल मंडल, संदीप कुमार वर्मा शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही