Giridih : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, एक आईपैड व दो बाइक बरामद की गई है. यह जानकारी प्रभारी साइबर डीएसपी आरके राणा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी.
एसपी डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के पुनईडीह गांव के पास क्षतिग्रस्त नर्सरी भवन में कुछ लोग मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी कर रहे हैं. इसके बाद साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई. टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों में मो. कैफ अंसारी (21) व मो. इरशाद अंसारी (19) शामिल हैं. दोनों गांडेय थाना क्षेत्र के बक्सीगरजा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस की पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर खुद को RTO अधिकारी व डॉक्टर बताकर लोगों को फोन करते थे. चालान और डॉक्टर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर ठगी को अंजाम देते थे. कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेजने तैयारी की जा रही थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment