Search

 
 
 

Giridih News :  बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जिले के तिसरी थाना अंतर्गत पालमो गांव के समीप बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो दोस्तों की मौत हो गई. मृतक की पहचान राउतडीह निवासी प्रिंस यादव और विवेक यादव के रूप में हुई है और दोनों 20 वर्ष के हैं.
 

Giridih :   जिले के तिसरी थाना अंतर्गत पालमो गांव के समीप बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो दोस्तों की मौत हो गई. मृतक की पहचान राउतडीह निवासी प्रिंस यादव और विवेक यादव के रूप में हुई है और दोनों 20 वर्ष के हैं.


मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव और विवेक यादव घर की जरूरत के सामान लेकर तिसरी चौक से बाइक से लौट रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक दूर तक जा गिरे.

 

इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए. ग्रामीणों और तिसरी पुलिस की सहायता से घायल को तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

 

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मची है, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही