Search

 
 
 

Giridih News : असामाजिक तत्वों  ने कार में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

बेंगाबाद मुख्य बाजार स्थित सर्कस मैदान के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार में आग लगा दी
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: बेंगाबाद मुख्य बाजार स्थित सर्कस मैदान के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार में आग लगा दी. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.वाहन मालिक माशूम कुमार ने बताया कि वह 13 जुलाई को तिसरी से लौटे थे और अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी. मंगलवार देर रात अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार में आग लगाई. 

 

 

जब तक उन्हें घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग फैल चुकी थी.स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था.मालिक ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. 

 

Uploaded Image

उन्होंने मामले की सूचना बेंगाबाद थाना पुलिस को दे दी है. बेंगाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुट गई है.विस्तृत जांच के बाद ही घटना के पीछे के कारण और संभावित आरोपियों के बारे में खुलासा होने की उम्मीद है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही