Giridih News : गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बराकर स्थित रीजू बालिका जैन मंदिर के समीप एक चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ से टकरा गया. हादसे में वाहन पर सवार कई लोग घायल हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना बुधवार रात की बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार चारपहिया वाहन गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा था. तभी रिजू बालिका जैन मंदिर के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ से जा टकराया. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर के समीप यह सूखा पेड़ लंबे समय से खड़ा है और वहां कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. उन्होंने प्रशासन से पेड़ को तुरंत हटाने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

