Search

 
 
 

Giridih News: डाबर गांव में रैयती जमीन देकर ग्रामीणों ने शुरू कराया सड़क बनाने का कार्य

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र के डाबर गांव में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से अपनी-अपनी जमीन देकर नए रास्ते का निर्माण कराने का निर्णय लिया और जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क तैयार कराई.
 
रैयती जमीन पर सड़क निर्माण

Giridih News: जिले के गावां थाना क्षेत्र के डाबर गांव में सड़क की बदहाली से तंग आकर ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए अपनी रैयती जमीन उपलब्ध कराकर नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया. ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क तैयार कराई, ताकि बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण हो रही आवागमन समस्या से राहत मिल सके.


इसे भी पढ़ें:

 

बताया जा रहा है कि गांव के ग्रामीण लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे थे. पहले से मौजूद पगडंडी जगह-जगह कीचड़ और झाड़ियों से भर गई थी. बरसात के दिनों में पानी भरने से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था. ग्रामीणों को जरूरी कामकाज के लिए गांव से बाहर जाने और लौटने में काफी परेशानी होती थी.

 

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण की मांग कई बार संबंधित स्तर पर की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका. इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहमति से अपनी-अपनी जमीन देकर नए रास्ते का निर्माण कराने का निर्णय लिया. 


ग्रामीणों ने कहा कि नई सड़क बनने से बरसात में भी आवागमन पहले की तुलना में आसान होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस सड़क का समुचित निर्माण एवं मजबूतीकरण कराया जाए, जिससे सालभर लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके. सड़क निर्माण के दौरान शैलेंद्र शर्मा, रोहित यादव, पवन वर्मा, जीतू यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही